फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गो-तस्करों ने पुलिस पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, अफसरों ने दौड़कर बचाई जान

Sun, 12 Aug 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एनकाउंटर में क्षतिग्रस्त यूपी 100 की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गो तस्करों के सामने पुलिस फिर बेबस दिखी। यूपी के बागपत में बाछौड़ मार्ग पर गोवंश से लदे कैंटर को रुकवाने का प्रयास कर रही पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग दी। यूपी 100 गाड़ी में कई गोलियां लगी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए तस्करों ने पुलिस की गाड़ी के सामने कैंटर से बछड़ा फेंक दिया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने गोवंश तस्करों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

बागपत के छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को लखनऊ से सूचना मिली की कि छपरौली क्षेत्र में कैंटर से कुछ लोग गोवंश को लादकर ले जा रहे हैं। सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने हलालपुर मंदिर के पास कैंटर को घेरने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कैंटर को हलालपुर मंदिर के पास से होते हुए बाछौड़ मार्ग पर दौड़ा दिया। घिरता देख कैंटर में सवार गोवंश तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

फायरिंग के दौरान यूपी 100 गाड़ी 2962 की खिड़की और बोनट पर कई गोलियां लगी। गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। गोवंश तस्करों ने 12 राउंड के लगभग गोलियां चलाई। पुलिस से घिरता देखकर  तस्करों ने कैंटर से बछड़े को पुलिस गाड़ी के सामने फेंक दिया। बछड़े को बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर पुलिस पहुंच से दूर निकल गया। गोवंश तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात गोवंश तस्करों के खिलाफ  पुलिस पर जानलेवा हमला करने और गोवंश को लादकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

लाचार पुलिस,खुले घूम रहे गो तस्कर 

जिले में गोवंश तस्करों का दुस्साहस रोज बढ़ रहा है।  पुलिस के सामने से ही गोवंश को ट्रकों में लादकर तस्कर फरार हो जाते है। आठ दिन पहले बागपत में गेस्ट हाउस के पास हाईवे किनारे ही गाय का कटान किया गया था। अवशेष मौके पर ही छोड़कर चले गए । इससे पहले सिसाना गांव में कई गोवंश के  अवशेष मिले । बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोवंश का कटान किया। पुलिस गोवंश तस्करों के सामने बौनी साबित हो रही है।  

सीएम के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां 
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश है कि जिस थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी या कटान होता है तो संबंधित थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन जिले में सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। गोवंश तस्करी व कटान धड़ल्ले से हो रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें