फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानू के जंगल में हुई गोकशी, दरोगा ने दो दिन घटना को छिपाए रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानू के जंगल में हुई गोकशी, दरोगा ने दो दिन घटना को छिपाए रखा
विज्ञापन

सरधना। नानू के जंगल में लगातार दो दिनों से रात के समय गोकशी की घटना हो रही है। वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही गोकशी करने वाले गोतस्कर भाग निकलते हैं। पुलिस को मौके पर आधा दर्जन से अधिक गोवंश के अवशेष पडे़ मिले। दोनों ही रात पुलिस गोवंश के अवशेेष खेतों में दबवाकर लौट गई। मामला लिखा पढ़ी में भी नहीं लिया। बुधवार दोपहर मामला सीओ के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी कराकर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
नानू के जंगल में सोमवार रात गोकशी की घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गोकश निकल चुके थे। मौके पर गोवंश के अवशेष पडे़ मिले, जिन्हें पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी नहीं की। मंगलवार रात में भी नानू के जंगल में गोकशी होने की सूचना मिली तो पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की, लेकिन गोकश हाथ नहीं लग सके। मौके पर फिर गोवंश के अवशेष हाथ लगे। पुलिस ने फिर से अवशेषों को जमीन में दबवा दिया। बुधवार दोपहर बाद मामला सीओ आरपी शाही के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने मामले की जानकारी हल्का दरोगा से की तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। सीओ आरपी शाही ने सख्ती की, तब जाकर अज्ञात गोकशों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का दरोगा की भूमिका संदिग्ध
मढियाई व नानू के जंगल में अक्सर गोकशी होती रहती है, लेकिन दो दिन तक गोकशी होने की पुष्टि के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होना कहीं न कहीं हल्का दरोगा की भूमिका को संदिग्ध ठहरा रहा है।
दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज
नानू के जंगल में सोमवार व मंगलवार रात हुई गोकशी के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जांच की जा रही है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें