Meerut News : मेरठ में गोकशी का मामला सामने आया है। जंगल में गोकशी देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। गोकशी होने से किसानों में भी आक्रोश फैल गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में एक बार फिर से गोकशी का मामला सामने आया है। गोकशी देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। उधर, जानकारी लगने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
अरनावली गांव के जंगल का है मामला
रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह गोकशी की गई। वहीं मौके पर गोवंश के अवशेष पड़े मिले, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद किसानों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
वहीं जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।