फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज को छोड़कर सभी मानेंगे कोर्ट का फैसला : देवबंदी उलमा 

Tue, 27 Mar 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उलमा का कहना है कि हम सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। साक्षी महाराज को छोड़कर सभी सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बयान में कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा क्योंकि अब तो राज्यसभा में भी हमारे पास बहुमत है। सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर ही अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। इस पर मदरसा दारुल उलूम निस्वा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ का कहना है कि साक्षी महाराज गैर जिम्मेदाराना बयान देने के आदी हो गए हैं। लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में साक्षी महाराज का यह बयान साजिश का हिस्सा है। 

पढ़ें : राम मंदिर विवाद पर छिड़ी बहस, उलेमा बोले- सत्ता के लिए जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही BJP
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज को ये महसूस करना होगा कि भारत का मजबूत लोकतंत्र दुनिया में प्रथम स्थान पर है। कहा कि मुल्क में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम सिख और इसाई तमाम लोग अदलिया (अदालत) पर इमान और यकीन रखते हैं। मौलाना लतीफ ने कहा कि साक्षी महाराज को छोड़कर भारत की सवा सौ करोड़ की आबादी अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अदालत इस मामले में जो भी फैसला करेगी उसे पूरा मुल्क मानेगा। लेकिन अफसोस की बात है कि साक्षी महाराज और उन जैसे कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें