फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: योग एवं खुशहाल जीवन पर आधारित पाठ्यक्रम संपन्न, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को एसए एंड सीएलटी-सीआईआर द्वारा संचालित स्वस्थ जीवन के लिए योग : दर्शन एवं अभ्यास और प्रसन्न रहने की कला : खुशहाल जीवन एवं मानवीय व्यवहार की आधारशिला के पाठ्यक्रमों का समापन हो गया। इसके साथ ही 32 मेधावी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विवि के अनुसार खुशहाल जीवन पाठ्यक्रम छह से 19 जून और योग पाठ्यक्रम आठ से 21 जून तक संचालित किया गया। दोनों पाठ्यक्रमों में करीब 50-50 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 16-16 विद्यार्थियों ने सभी निर्धारित मानदंड पूरे कर प्रमाणपत्र प्राप्त किए। सीआईआर के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि योग शरीर, मन, श्वास और चेतना के संतुलन की वैज्ञानिक भारतीय जीवन पद्धति है। वहीं, खुशहाल जीवन पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए वल्लभ क्लब में नियमित योग अभ्यास शुरू करने का प्रस्ताव है। विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ऐसे कार्यक्रम वर्षभर आयोजित किए जाएंगे। समारोह के अंत में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के मार्गदर्शन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि सीपीआरआई शिमला के पूर्व निदेशक डॉ. डी कुमार रहे। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक धामा, सीआईआर के निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, पाठ्यक्रम मार्गदर्शक सोनी जैन, संयोजक डॉ. रचना वर्मा, डॉ. अमित वर्मा, वरिष्ठ आचार्य दीपकमल शर्मा और लखीपाल सिंह भी रहे। संचालन डॉ. आशा बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें