मोदीपुरम - नेपाल में आयोजित स्केटर्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।
मोदीपुरम। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेजबान नेपाल के खिलाड़ियों के बीच भारतीय स्केटर्स ने इस प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्केटिंग कोच रवि गुप्ता के मार्गदर्शन में उतरे खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। वंश गुप्ता, विहान गोयल, आराध्या शिवाज और ओजस प्रताप सिंह ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को चार स्वर्ण पदक दिलाए। रवि गुप्ता ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। इस उपलब्धि से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे। संवाद