फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैडेट्स व छात्र-छात्राओं ने शहीद दिवस मनाया

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज के एन सी सी कैडेट्स नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। (स्त्रोत कालेज) म
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीद दिवस मनाया। छात्राओं को शहीद दिवस का महत्व बताया गया और उन वीरों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी का बिगुल बजाया था। इसके बाद आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैडेट्स ने काॅलेज से सुभाष चौक तक रैली निकाली। सुभाष चौक पर पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को साफ किया और पुष्प माला अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह व एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट रिया व अंकुश ने अपने विचारों से सभी को अभिभूत किया। इस मौके पर सुमित कुमार, पारस कुमार, भूमि यादव, गुनगुन, अनिकेत आदि कैडेट्स का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें