फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल को निर्वस्त्र दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के एक मोहल्ले में रविवार रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए प्रेमी युगल को लोगों ने निर्वस्त्र दौड़ा दिया। युवक तो एक गली में घुसकर फरार हो गया, जबकि युवती को एक व्यक्ति ने अपने घर में पनाह दी। इस मामले को लेकर रात में ही जिम्मेदार लोगाें की बैठक हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। देर रात तक चली बैठक में समझौता कर मामला निपटाया गया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक का पड़ोस की ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिला करते थे। देर रात दोनों एक मकान में मिलने पहुंचे। कुछ लोगों को इसका पता चल गया। उन्होंने मकान में जाकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों निर्वस्त्र थे। इसके चलते वह लोगों से बचकर ऐसे ही भाग लिए। लोगों ने भी डंडे लेकर उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान युवक तो एक गली में घुसकर भाग निकला, जबकि युवती को लोगों ने घेर लिया।
इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने इंसानियत दिखाते हुए चादर डालकर युवती को ढका और उसे अपने घर में पनाह दी। काफी देर तक इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। बाद में दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने बैठक की। काफी देर तक वार्ता चली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें