पुलिस के अनुसार यह दोनों करीब डेढ़ महीने पहले अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। तभी से यह दोनों इधर-उधर रह रहे थे रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह दोनों कैराना के अल दरमियान मोहल्ले में सिसौली निवासी एक व्यक्ति के यहां पहुंचे युवक ने खुद को सिसौली निवासी बताया और रात को अपने घर में रुकवाने का अनुरोध किया लेकिन उसने इंकार कर दिया जिसके बाद यह दोनों वहां से चले गए।
पुलिस का मानना है कि रात को ही प्रेमी युगल चुन्नू के मकान की छत पर पहुंच गए और सल्फास खा लिया। वहीं मकान मालिक चुन्नू का कहना है कि वह दोनों में से किसी को भी नहीं जानता। वह रात को भी बोगी लेकर जाता है इस कारण उसके मकान का दरवाजा अधिकतर खुला रहता है। दरवाजा खुला देख प्रेमी युगल उसके मकान के छत पर चढ़ गए होंगे।
पुलिस ने दोनों के गांव में सूचना देकर उनके परिजनों को बुलाया है इससे पहले सुबह कस्बे में शोर मचा की एक गली में युवक युवती की लाश मिली है पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है परिजनों द्वारा यदि को तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/