पीड़िता का आरोप है कि विगत 16 अक्तूबर को वह कोचिंग सेंटर पर पहुंची तो युवती ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद आरोपी गाड़ी चालक युवक और वह युवती उसे एक रेस्टोरेंट में ले गए, जहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इस दौरान सेंटर संचालक और उसके साथी ने उसकी वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। किशोरी घटना के बाद डरी-सहमी रही और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। रविवार को छात्रा घर में बिलखने लगी। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर सरधना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर सरधना प्रशांत कपिल ने बताया कि तहरीर पर मुख्य आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म जबकि सेंटर संचालक रवीश, साथी अमित और संचालक की संबंधी के खिलाफ साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश
पीड़िता ने एक युवक पर दुुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों पर दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/