मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी सहित जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने आनन- फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। जबकि बाप-बेटी का इलाज चल रहा है।
बताया गया कि पड़ोसी द्वारा पत्नि से छेड़छाड़ करने से तंग आकर व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। अस्पताल में बेटी और व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से सूचना मिल रही है कि मां-बेटी सहित एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि व्यक्ति और बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/