फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सभासदों का नगर पंचायत में मनमानी का आरोप, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत के आठ सभासदों ने एकत्रित होकर सोमवार को कमिश्नर एवं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत हस्तिनापुर के अधिशासी अधिकारी, चेयरपर्सन व उनके पति पर अभद्र व्यवहार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। सभासदों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार नगर पंचायत की चेयरपर्सन और उनके पति के कार्यों से सभी सभासद असंतुष्ट हैं। आरोप है कि नगर पंचायत में बोर्ड बैठक प्रतिमाह होनी चाहिए, लेकिन 26 मार्च 2023 को नया बोर्ड गठित होने के बाद से अब तक मात्र पांच बैठकों का आयोजन हुआ है। इन बैठकों में भी बोर्ड प्रस्तावों पर सभासदों को डरा-धमकाकर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी चेयरपर्सन के पति के दबाव में रहते हैं और उनकी बात नहीं सुनते।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि द्वेष भावना की राजनीति के चलते वार्ड एक से पांच, सात से नौ और 14 व 15 में सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ठप है। वार्डों में सफाई कर्मचारी नहीं जाते और कूड़ा उठाने का कार्य भी नहीं होता। नगर पंचायत के किसी भी आय-व्यय का ब्योरा बोर्ड बैठक में सार्वजनिक नहीं किया जाता। आरोप है कि बोर्ड गठन के कुछ ही दिन बाद 42 लाख रुपये की लाइटें मंगाई गई थीं, जिनका कोई ब्योरा नहीं दिया गया और न ही वे वार्डों में लगाई गईं, जिससे अधिकांश वार्ड अंधेरे में डूबे हुए हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा, पानी का टैंकर, डस्टबिन, वाटर कूलर जैसी खरीदी गई सामग्रियों का भी कोई ब्योरा नहीं दिया जाता। पाइप लाइनों की मरम्मत में भी भ्रष्टाचार का आरोप है। यदि आरोपों की उचित जांच नहीं हुई तो 19 जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन



सभी आरोप बेबुनियाद

नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें की जा रही हैं, वह विरोधी पार्टियों के उन सभासदों द्वारा की जा रही हैं जिनके निजी कार्य नहीं कराए गए। यह अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश है। नगर विकास मंत्री और राज्य मंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक नगरी का विकास हो रहा है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें