फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...कफ सिरप की जांच शुरू, ड्रग्स विभाग ने 25 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद विभाग हुआ अलर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत ड्रग्स विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में विभिन्न कंपनियों की कफ सिरप के 25 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक पीयूष ने बताया कि उन्होंने औषधि निरीक्षक गौरव और प्रियंका के साथ मिलकर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, न्यूटिमा अस्पताल व आनंद अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोर और अन्य दवा दुकानों से ये नमूने लिए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री होती नहीं मिली है। तमिलनाडु में बने श्रीसन फार्मा के कफ सिरप कोल्ड्रिफ में खतरनाक रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है। यह जानलेवा होता है। इससे मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजस्थान में कायसन फार्मा के डेक्सट्मेथारफन कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत हो गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी सिरप को लेकर जांच अभियान शुरू किया गया है। सहायक आयुक्त ने रविवार को सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया था कि श्रीसन फार्मा के किसी भी कफ सिरप की बिक्री न होने दिया जाए। इसके साथ ही कफ सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें