फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के पास दवा खत्म, खुद करें मच्छरों से बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम के पास दवा खत्म, खुद करें मच्छरों से बचाव
विज्ञापन

मेरठ। मच्छरों से आपको अपना बचाव खुद ही करना होगा। क्योंकि नगर निगम के पास छिड़काव के लिए कीटनाशक दवाइयां नहीं हैं। करीब दस दिन से दवाएं खत्म हैं और 20 जून तक दवा आने की कोई उम्मीद भी नहीं है।
शहर के सभी 90 वार्डों में नगर निगम की ओर से छिड़काव कराया जाता है। गर्मी के मौसम में मच्छर अधिक होने के कारण समय-समय पर फॉगिंग कराई जाती है। मच्छरों पर वार करने के लिए मेलाथियान को कारगर बताया जाता रहा है। इस वर्ष नगर निगम ने मेलाथियान खरीदी ही नहीं है। जिसको लेकर कई बार सवाल भी उठ चुके हैं। नगर निगम ने अप्रैल में मेलाथियान की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें एक ही कंपनी ने भाग लिया था और उसने पहले की अपेक्षा अधिक दाम में दवा देने का प्रस्ताव रखा था। जिसको निगम ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद निगम ने किंग फॉग कीटनाशक खरीदने के लिए टेंडर किया। इसकी प्रक्रिया 15 जून को पूरी होगी। उसके बाद ठेकेदार कीटनाशक की आपूर्ति करेगा। निगम के स्टोर से पिछले 10 दिन से कीटनाशक गायब होने के साथ किसी भी डिपो पर दवाई नहीं है। जिसकी वजह से शहर में फागिंग का काम बंद है। जिससे प्रतिदिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिसकी वजह से कई बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के बाद होगी आपूर्ति
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार का कहना है कि मेलाथियान खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया में आई कंपनी से कीटनाशक खरीद को नगर आयुक्त की स्वीकृति नहीं मिली थी। जिसके कारण किंग फॉग खरीद के लिए टेंडर किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कीटनाशक की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

शासन से करेंगे शिकायत
महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि मच्छर मारने की दवा खत्म हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन निगम के अधिकारी कीटनाशक खरीदने को तैयार नहीं हैं। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल कीटनाशक की व्यवस्था करके प्रतिदिन शाम के समय फॉगिंग का कार्य शुरू कराएं। इसकी शिकायत शासन से भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें