मेरठ। कनोहर लाल डिग्री कॉलेज के संगीत तबला विभाग द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला में बुधवार को वक्ता प्रो. स्वतंत्र शर्मा पूर्व कुलपति राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं भूतपूर्व विभागाध्यक्ष संगीत इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज एवं दूसरे वक्ता डॉ. अमित वर्मा कोलकाता से रहे। संयोजन डॉ. वेणु वनिता ने किया।
प्रो. स्वतंत्र शर्मा ने संगीत शिक्षण पद्धति में होने वाले बदलाव पर प्रकाश डाला। गुरु-शिष्य परंपरा संस्थागत शिक्षण पद्धति टेलीविजन एवं रेडियो आदि में संगीत किस प्रकार से आया और किस प्रकार से परिवर्तन होते गए। इसकी विस्तृत विवेचना की। आज से 30 वर्ष पूर्व दूरस्थ शिक्षा प्रचारित हुई। विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन कोलकाता के डॉ. अमित वर्मा ने संगीत शिक्षा व तकनीक विषय पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि आईसीटी ने संगीत और उसकी शिक्षा को हमेशा से प्रभावित किया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से संगीत में होने वाले शोध की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है। ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला में गूगल मीट के डिजिटल प्लेटफॉर्म अतिथि वक्ता सत्र में जुड़े। जिसमें प्रो. पंकज माला शर्मा, प्रो. विधि नागर, डॉ. मधुरानी शर्मा, के शशि कुमार, प्रो. संगीता पंडित, डॉ. अंबरीश चंचल, डॉ. जया शाही, डॉ. रुचि मिश्रा, दिल्ली से प्रोस़ुदीप्ता, लखनऊ से प्रो. उषा बनर्जी, प्रो. पुष्पम नारायण, डॉ. इंदु शर्मा, हरियाणा से डॉ. अंबिका कश्यप, प्रो. भावना ग्रोवर एवं डॉ. रेखा सेठ, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. शशि शुक्ला, डॉ. रुचि गुप्ता आदि ने सहभागिता की। यहां बीना प्रकाश, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. राखी त्यागी, डॉ. शुभा, सिद्धि, सरस्वती, दीपा, डॉ. दीपिका, स्मृति, प्रियंका उपस्थित रहीं।