फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

Sat, 21 Mar 2020 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के शोभापुर निवासी व्यापारी नरेश पुत्र रामकला की लाला मोहम्मदपुर में परचून की दुकान है। आज दोपहर वह अपनी दुकान पर ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें