Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोनावायरस से बचाव के लिए सबसे पहले साफ सफाई जरूरी है। इसके अलावा आपके शरीर में संक्रमण से लड़ने की शक्ति को बढ़ाना जरूरी है। अपने खानपान और आदतों में मामूली बदलाव के जरिए आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। मौसमी फल और जूस का सेवन करें। इसके अतिरिक्त नियमित व्यायाम करें और आधा घंटा धूप में बैठें। अनावश्यक रुप से बाहर न जाएं, खाना खाने, बाहर से आने के बाद हाथ जरूर धोएं। -डॉ. तनुराज सिरोही फिजीशियन