फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोनावायरस के सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकाॅर्ड टूटा, आज मिले 53 नए संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 09:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : pti
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोनावायरस का खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि जुलाई माह में जहां कोरोना वायरस के खतरे की संभावना जताई जा रही थी वहीं इस माह में सबसे ज्यादा मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं मौत को आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। आगे विस्तार से जानें आखिर पश्चिमी यूपी में क्या है कोरोना की मौजूदा स्थिति: -

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति यह है कि हर दिन यहां नए मरीज सामने आ रहे हैं।  मेरठ जिले में आज कोरोनावायरस के 53 मरीज मिले हैं। 

दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत बागपत में मिले 24 संक्रमित
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण के शनिवार को 24 मामले सामने आए हैं। नगर के जैन मोहल्ले में घर-घर सर्वे कर रही दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा बिनौली में घर-घर चल रहे अभियान में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। जिले में संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है।
विज्ञापन


बिजनौर में सवा तीन सौ के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा
जनपद में सवा तीन सौ के भी पार हुआ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा। शनिवार को जिले में 10 और नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। नए मरीजों में नजीबाबाद, रायपुर सादात, कोतवाली देहात, नहटौर,  धामपुर और किरतपुर क्षेत्र के शामिल हैं।

विज्ञापन

सहारनपुर में आज कुल दस नए संक्रमित, पॉजिटिव आने के तीन घण्टे बाद मरीज की मौत
सहारनपुर में आज कुल दस नए संक्रमित मिले हैं। यहां कुल पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 428 पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है। ठीक हुए संक्रमित 364 हैं।
 
थाना सदर बाजार क्षेत्र के नवीन नगर निवासी 44 साल के शख्स की कोरोना से मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते शनिवार सुबह अस्पताल लाए थे परिजन, दोपहर एक बजे जांच में कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉज़िटिव, पीड़ित को पिलखनी राजकीय मेडिकल कालेज में कराया गया था भर्ती, शाम चार बजे हुआ निधन, जनपद में कोरोना से हुई पहली मौत।
 
शामली में तीन नए पॉजिटिव केस मिले

शामली जनपद में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस मिले हैं। नए केस शामली के एक ही मोहल्ले के है। इनमे एक महिला भी शामिल है। इनके 5 दिन पहले रेंडम सैंपल लिए गये थे। मेरठ मेडिकल में हुई जांच में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

शामली कोरोना मीटर  
आज आए पॉजिटिव केस- 03
कुल पॉजिटिव केस- 158
एक्टिव केस- 28
ठीक हुए पॉजिटिव-130
कुल सैंपल-5487
नेगेटिव आए- 4883
लंबित रिपोर्ट- 576
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें