इससे पहले मेरठ में बुधवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि एक तीस वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। चिंता का विषय यह है कि इस युवक की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी।
सदर बाजार के रविंद्रपुरी निवासी कोरोना रोगी 54 वर्षीय राजेश, चार मई 2020 को शाम छह बजे मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें खांसी और बुखार के साथ सांस फूलने की मुख्य शिकायत थीं। सीएमओ ने बताया कि मरीज के रक्तचाप में अचानक गिरावट आ गई।
वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन रोगी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। इससे पहले बिजनौर निवासी चिकित्सक की मेडिकल में मौत हो गई थी। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डाॅ. अभय अग्रवाल कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।
कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण क्लीनिक पर भी नहीं जा रहे थे। 25 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।
चिकित्सक की मौत की खबर के बाद सूचना मिली की सोमवार देर रात एक और युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक ब्रह्मपुरी इलाके का 30 वर्षीय युवक था। वह मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती था।