उत्तर प्रदेश के कुछ जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। दिन में घना अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं इस तेज आंधी से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश के गाजियाबाद. नोएडा, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर और शामली समेत कई जिलों में अचनाक तेज और धूलभरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद बारिश भी हुई। इसके कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।
बागपत में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी
बागपत में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। यहां धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है।
मुरादाबाद और आसपास के जिलों में आंधी
मुरादाबाद और आसपास के जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। काले बादलों से दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। आंधी की वजह से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गजरौला मे तेज आंधी के साथ बारिश हुई।