फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से 4 की मौत, 24 नए मरीज, संक्रमितों को तलाशना बना चुनौती, क्वारंटीन सेंटर से भागा पाॅजिटिव

Wed, 17 Jun 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • एक मरीज दिल्ली का मेरठ में करा रहा था इलाज
  • सरधना का एक मरीज क्वारंटीन से भागकर गुरुग्राम पहुंचा
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो मरीज मेरठ के तो दो मरीज मुरादनगर (गाजियाबाद) और मुजफ्फरनगर के हैं। वहीं, मेरठ में कोरोना संक्रमण के 24 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मेरठ के प्रह्लाद नगर निवासी जसवीर सिंह (86) और गंगानगर निवासी रविंद्र (50) की मौत हो गई। इनके अलावा रमेश (44) निवासी मुरादनगर और सचिन (57) निवासी मुजफ्फरनगर की भी मौत हो गई। नए मरीजों में लिसाड़ी गेट थाने की 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल भी है।

सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार मेरठ में कोरोना संक्रमण में अभी तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 729 हो गई है। 443 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 230 एक्टिव मरीज हैं। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि महिला कांस्टेबल क्वारंटीन थी, जो पूर्व में मिले पुलिसकर्मियों के संपर्क वाली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौतों के साथ मेरठ पहले नंबर पर, लेकिन 23 मौत का आंकड़ा गायब

कोरोना संक्रमित मरीजों को तलाशना बना चुनौती 
कोरोना संक्रमित दो मरीजों को तलाशना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस उनकी खोजबीन के दावे कर रही है। जिसके एक मरीज के दिल्ली में होने का पता चला है।

पुलिस के अनुसार निजामुद्दीन दिल्ली निवासी एक व्यक्ति मेरठ में हाईवे स्थित आर्यव्रत अस्पताल में इलाज करा रहा था। अस्पताल प्रबंधन ने जब मरीज का कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज को लेने एंबुलेंस लेकर अस्पताल पहुंची तो यह मरीज फरार हो गया।

पहले तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले को दबाए रही। लेकिन जब अमर उजाला ने इसका खुलासा किया तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई।

इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह चौहान का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के फरार होने के मामले को लेकर दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि मरीज दिल्ली के किसी अस्पताल में इलाज करा रहा है। 
विज्ञापन

दूसरा मामला सरधना कस्बे का है। मंडी के आढ़ती की 5 दिन पहले सुभारती के कोविड वार्ड में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया था जबकि आढ़ती का बेटा होम क्वारंटीन था।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब कोरोना पॉजिटिव युवक को लेने गई तो पता चला कि वह घर से फरार है। जिसके बाद सरधना थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसओ सरधना उपेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।

इस युवक ने स्वास्थ्य विभाग को एक रिपोर्ट भी भेजी है कि मैंने गुरुग्राम में टेस्ट कराया है जिस में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मेरठ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम की उस रिपोर्ट को यह कहकर मानने से इनकार कर दिया कि हमारे यहां मेडिकल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें