फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अनलॉक शहर में अनकंट्रोल होने लगा संक्रमण, एक दिन में 40 पॉजिटिव केस आने से टूटा रिकॉर्ड

Tue, 16 Jun 2020 02:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- संक्रमित लोगों में अस्थायी जेल के बंदी, पुलिसकर्मी, सराफ, व्यापारी, गृहिणी और पेंशनर भी 
- एक चेन बंद नहीं होती तो दूसरी चेन बननी शुरू
- कोरोना संक्रमित मरीजों के  02 दिन में 68 केस सामने आए
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन की लंबी अवधि के बाद शहर अनलॉक होना शुरू हुआ तो बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ते ही कोरोना अनकंट्रोल होने लगा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित 40 नए मरीजों की रिपोर्ट ने प्रशासन के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। वहीं, अब तक का मरीजों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। पुरानी चेन बंद होने के बजाय नई चेन भी बनती जा रही हैं। समझ नहीं आ रहा है कि अनलॉक-1 में कौन सी चेन कहां से बन रही है। 

विज्ञापन


पिछले 2 दिनों में कोरोना वायरस के 68 केस सामने आए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में अस्थायी जेल के 10 बंदी हैं, जो ललियाना, अहमदनगर, सरधना, मुजफ्फरनगर, घोसीपुर, फाजलपुर, रुकनपुर भावनपुर के निवासी हैं। इनके अलावा 29 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 8 वर्षीय बच्चा और 33 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं, जो मूलचंद अस्पताल की संक्रमित मिली नर्स के संपर्क वाले हैं।

वहीं 40 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्ची, 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोरी और 32 वर्षीय महिला नौचंदी थाना परिसर में रहने वाले सिपाही और लिसाड़ी गेट के मुंशी के परिवार वाले हैं। वहीं, 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल सरधना थाने में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा 38 वर्षीय महिला हापुड़ में तैनात सिपाही की पत्नी है। भगवतपुरा ब्रह्मपुरी निवासी 30 वर्षीय गृहिणी और सराय लाल दास निवासी 38 वर्षीय सराफ भी संक्रमित मिला है। एक फुटवियर शॉप का मालिक, ढाई वर्ष की बच्ची, 22 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय महिला निवासी जयदेवी नगर के हैं। 42 वर्षीय महिला और 33 वर्षीय युवक हरिनगर ब्रह्मपुरी के भी संक्रमित मिले हैं।

18 वर्षीय केयरटेकर वर्कर जगदंबा अस्पताल में पूर्व में मिले संक्रमित मरीज के संपर्क वाला है। 44 वर्षीय व्यापारी संजय कॉलोनी बागपत रोड निवासी हैं। मोदीनगर निवासी एक कंपनी में काम करने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 70 वर्षीय महिला निवासी ब्रह्मपुरी, 38 वर्षीय वर्कर निवासी रिठानी भी संक्रमित मिले हैं।

रोशनपुर डौरली निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति पेंशनर हैं। इनके अलावा जाकिर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, चैतन्यपुरम नौचंदी निवासी 59 वर्षीय महिला और लिसाड़ी गेट थाने का 48 वर्षीय सिपाही संक्रमित मिला है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 423 में से कुल 337 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें 40 केस पॉजिटिव आए। मेरठ में अभी तक कोरोना के 672 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 419 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। 205 मरीज अभी एक्टिव हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें