बता दें कि पिछले 15 दिन से आयोजित तमाम कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हएु थे। अब कार्यकारिणी सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अन्य सदस्यों में भी दहशत का माहौल है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल सहित उनके परिवार को बीआईटी परतापुर में क्वारंटीन किया गया है। महानगर अध्यक्ष के अलावा उनकी पत्नी और बेटी वहां रहेंगे। वहीं क्षेत्र अध्यक्ष समेत कई सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। लेकिन अब अब सभी की नजरें पार्टी के सदयों पर टिकी हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब सबसे पहले महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट का इंतजार है जिस पर पूरा दारोमदार टिका है। यदि इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो कहा नहीं जा सकता कि यह चेन कहां तक जाएगी। इसे लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, चार दिन पूर्व हुए एक कार्यक्रम में जिसमें पीपीई किट का वितरण हुआ था, उसमें एडीजी पुलिस सहित जिला अधिकारी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे थे। इस संक्रमण की चेन अब कहां तक जुड़ेगी, यह सोच कर ही सब की हवाइयां उड़ी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/