मेरठ के कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई। जिले में आज कोरोना के 36 मरीज मिले हैं, वहीं दो की मौत हो चुकी है। फिलहाल आज मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं हाॅटस्पाॅट एरिया को सील किया जा रहा है। आगे विस्तार से जानें पश्चिमी यूपी के किस जिले में आज कितने संक्रमित मिले हैं:-
सहारनपुर में आज 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या 653 है। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव केसों की संख्या117 है। जिले में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
मुज़फ्फरनगर ने आज संक्रमण की रफ्तार से काफी राहत मिली है। आज 8 संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन सिपाही शामिल हैं। जनपद में एक्टिव पाॅजिटिव केस 218 हैं। वहीं 379 लोग अब तक इस संक्रमण को मात दे चुके है। जनपद के 20 लोगों की मेरठ मेडिकल, सुभारती, ऋषिकेश एम्स तथा जिले में कोरोना से मौत हो चुकी है।
शामली जिले में आज 13 नए संक्रमित मिले हैं, कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई है। एक्टिव केस 109 हैं।
बागपत जिले में जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मेरठ मेडिकल कॉलेज में बड़ौत की एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अब दस हो गई है। जिले में ठीक हुए मरीजों की संख्या 436 है। जिले में अब तक 538 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 92 हो गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/