इनके साथ पीयरसन केमिकल कॉरपोरेशन, अनामिका उद्योग बागपत रोड, एवरेस्ट लैबोरेट्रीज जयनगर, एसीएमई ड्रेसिंग जयनगर, राधे हैंडलूम इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी, अंबिका सर्जिकल ट्रेडर्स बनवारी वाटिका ट्रांसपोर्ट नगर, जीनेट कॉरपोरेशन, जयपुर लाला मिठन लाल कंपनी छिपी टैंक, एम एल सर्जिकल ड्रेसिंग प्रोडक्ट खंदक बाजार, ईस्टर्न ड्रग सेनेटरी प्रोडक्ट्स गुरुद्वारा सोतीगंज, सुभाष ट्रेडर्स आनंदपुरी, अपेक्स ट्रेडर्स प्रेमपुरी, गैजेट एक्स गगोल रोड, बीआर एक्सपोर्ट्स आर्यनगर, मॉडल प्रोसेस हाउस मकनपुर एपी कांट्रेक्टर शिवलोक, पीपी पॉलीमर्स उदय सिटी पल्लवपुरम, पायोनियर इंटरनेशनल ध्यानचंद नगर व सुनील महाजन एंड संस उद्योग पुरम मास्क व पीपीई किट बनाने का काम चालू है।
- जिले में 70 से अधिक इकाइयां बना रहीं पीपीई किट, मास्क।
- 5 बड़ी निर्यातक कंपनियों में भी बन रहीं पीपीई किट।
- दौराला शुगरमिल बना रही उच्च गुणवत्ता का सैनिटाइजर।
- जांच किट की डाई व वेंटिलेटर के लिए वायर की भी सप्लाई।
देश में नोएडा पीपीई किट व मास्क बनाने में पहले स्थान पर व मेरठ दूसरे स्थान पर है। नोएडा में ओडिओपी में गारमेंट्स, रेडीमेड कारोबार है, वहां उद्यमियों के पास किट का पूरा सेटअप है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
मेरठ में खेल उत्पाद बनते हैं इसलिए संसाधन बनसप्त कम होने के कारण मेरठ दूसरे स्थान पर है। 32 से अधिक बड़ी इकाइयां और तमाम छोटी इकाइयां पीपीई किट बना रही हैं। वेंटिलेटर व जांच किट का वायर, सैनिटाइजर व सर्जिकल सामान भी देशभर में जा रहे हैं। -शैलेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग