फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: देश में नजीर बना यूपी का ये जिला, स्वास्थ्य मंत्री ने की तारीफ, सीएम योगी ने दी बधाई

Thu, 28 May 2020 01:37 AM IST
कपिल kapil जगदीप कुमार, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • कोरोना से जंग में सहारनपुर के काम की तारीफ, नजीर बना 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री ने सहारनपुर की पीठ थपथपाई 
  • सरकार ने कोरोना से निपटने को अपनाई तकनीक की जानकारी मांगी
विज्ञापन
नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से निपटने में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश के लिए आदर्श बनकर उभरा है। यही वजह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और डब्ल्यूएचओ के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हर्षवर्धन को वीसी में सहारनपुर की तारीफ करनी पड़ी है। मुख्यमंत्री ने भी चिकित्साधिकारियों से फोन पर बात कर शाबाशी दी है। इतना ही नहीं, कोरोना से निपटने को सहारनपुर ने कौन सा तरीका अपनाया। यह जानकारी देने की बात चिकित्साधिकारियों से कही गई है। 

विज्ञापन


जनपद में अभी तक कोरोना के 218 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रशासन और चिकित्सा विभाग के समन्वय और तुरंत एक्शन लेने की नीति के कारण अभी तक 197 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में मात्र 21 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं, जिनकी स्थिति भी ठीक बनी हुई है। एक समय वह रहा, जब सहारनपुर में एक-एक दिन में 24 से 26 तक पॉजिटिव मरीज निकले। इनमें देवबंद और गंगोह में सबसे अधिक मरीज मिले। माना जा रहा था कि मेरठ की तरह सहारनपुर में कोरोना कहर बरपाएगा, मगर यहां ऐसा नहीं हुआ। जब 90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं तो सहारनपुर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर के लिए मॉडल यानी आदर्श के रूप में उभरा है। नतीजा यह रहा है कि वीसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं डब्ल्यूएचओ के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हर्षवर्धन भी सहारनपुर मॉडल की तारीफ करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने सहारनपुर के काम की सराहना की है। 

चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद चिकित्साधिकारियों से फोन पर बात कर अच्छे काम के लिए बधाई दी है। इसके अलावा शासन ने कोरोना से निपटने के लिए सहारनपुर द्वारा अपनाई गई तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध कराने की बात चिकित्साधिकारियों से कही है। माना जा रहा है कि सरकार सहारनपुर के नियम को सभी जगह लागू कर कोरोना को मात देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना पर एक्सक्लूसिव: केजीएमयू के प्रोफेसर ने दिया अमर उजाला के हर सवाल का जवाब, ऐसे जीतेंगे जंग

विज्ञापन

उधर, संबंधित चिकित्साधिकारियों ने यह बात स्वीकार की है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तारीफ की है। शासन द्वारा कोरोना से निपटने के लिए अपनाई गई तकनीक के बारे में भी पूछा है, लेकिन मुख्यमंत्री के फोन आने की पुष्टि करने से अधिकारी बच रहे हैं। 

बड़ा था कोरोना फैलने का खतरा 
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, मगर जिस प्रकार एक-एक दिन में दो दर्जन से अधिक मामले कोरोना के आए। उससे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने की आशंका थी। अब बीते 15 दिन से इक्का-दुक्का ही पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। केस बढ़ने की आशंका इसलिए भी जताई जा रही थी, क्योंकि सहारनपुर जिले की सीमाएं कई राज्यों से घिरी है। यही वजह है कि एक लाख से अधिक मजदूर सहारनपुर से होकर गुजरे हैं। दूसरी बड़ी वजह सहारनपुर में मिश्रित आबादी होना भी है, लेकिन अभी तक सहारनपुर के हालात संतोषजनक माने जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें