फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 3 बंदी, महिला कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी संक्रमित, ट्रैफिक कार्यालय पर लगा ताला, 31 क्वारंटीन 

Wed, 10 Jun 2020 11:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कोरोना से 42 वी मौत, , 2 कांस्टेबल समेत 17 नए मरीज मिले -
  • मलियाना निवासी 37 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
  • 554 हुई  कोरोना मरीजों की संख्या
विज्ञापन
traffic office meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण से मेरठ में बुधवार को 42वीं मौत हो गई। वहीं, 19 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में ट्रैफिक कार्यालय की महिला कंस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी भी हैं। मेरठ में अब तक 554 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 400 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मलियाना निवासी 37 वर्षीय संजीव कुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, 19 नए संक्रमितों में पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय में सीओ पेशी ऑफिस की एक महिला कांस्टेबल व एक पुरुष कांस्टेबल भी है। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है।

सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित अस्थाई जेल के छह बंदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें दो किठौर के राधना निवासी सगे भाई हैं, जो जानलेवा हमले के मामले में 23 मई से जेल में थे।
विज्ञापन


तीसरा लूट के मामले में बंद सरधना का युवक है। मुंडाली में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड स्थित आरके पुरम, पीपल चौक, गगोल, जानी क्षेत्र के बाफर, किठौर के इस्लामाबाद, खरखौदा के मिलक, घोषीपुर जाहिदपुर, मवाना के अटोरा से भी एक-एक संक्रमित मिले हैं।

कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर सोलाना सील
दो दिन पूर्व सोलाना गांव में संक्रमित व्यक्ति के पॉजीटिव मिलने पर बुधवार को सोलाना को सील कर दिया गया। मजिस्टेट की तैनाती की गई है। गुरुवार को एक कम्पनी पीएसी भी तैनात की जाएगी।

इसके अलावा परतापुर थाने के पीछे कालोनी में बुधवार को एक संक्रमित की सूचना मिलने पर थाना व आसपास क्षेत्र में हडकंप मच गया। डाॅक्टरों की टीम ने संक्रमित व्यक्ति को सुभारती अस्पताल में एडमिट करा दिया।

सोलाना गांव को सील करने पहुंची पुलिस के बाद पूरे गांव में हडकंप मच गया। पुलिस ने जिस गली में संक्रमित मिला उस गली में बरीकेटिंग कर दी और पूरे गांव में एनाउंस करा दिया कि सभी घरों में रहे घर से बाहर निकले तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सोलाना गांव के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस तैनात कर दी गई। गुरुवार को गांव में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। बुधवार को थानें के पीछे कोरोना संक्रमित की सूचना से हडकंप मच गया। आनन-फानन में डाक्टरों की टीम ने संक्रमित व्यक्ति को सुभारती में भर्ती करा दिया।

3 नए हॉट स्पॉट बनाए, अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा आवागमन
कोरोना संक्रमण को लेकर  3 नए इलाकों को हॉटस्पॉट बनाया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। जानी क्षेत्र के बाफर गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सरधना के अमृत भवन व मोहल्ला तारनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं किठौर के इस्लामाबाद मोहल्ले को पूर्व में बने हॉटस्पॉट जलालुदीनपुरा से जोड़ा गया है।

प्रत्येक हॉटस्पॉट 250 मीटर के परिधि में बनाया गया है। हॉटस्पॉट की संख्या 30 हो गई है। हॉट स्पॉट पर दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अब यहां कोई भी आवागमन नहीं हो सकेगा।  जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें