फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में 10 श्रमिक पॉजिटिव मिले, बागपत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक में कोरोना की पुष्टि

Wed, 27 May 2020 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/ बागपत

सार

  • प्रवासी श्रमिक हैं, तमिलनाडु से आए थे।
  • जनपद में एक्टिव केस 35 हुए
विज्ञापन
इंटर कॉलेज का ककरौली का क्वारंटीन केंद्र,जहां 10 मरीज मिले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुधवार को भी 10 प्रवासी श्रमिक कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं बागपत में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


प्रवासी श्रमिकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी मुजफ्फरनगर में 10 प्रवासी श्रमिक कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी किसान इंटर कॉलेज काकरौली के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती हैं।

यह लोग प्रवासी श्रमिक हैं, जो विगत दिनों तमिलनाडु से आए थे। वहां पर यह कपड़ा बेचने का कार्य करते थे। अधिकांश लोग कवाल गांव के रहने वाले हैं। इसी सेंटर में पहले भी पांच श्रमिक पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन

जनपद में अब टोटल कोरोना के केस की संख्या 60 हो गई है जिनमें से 25 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 35 एक्टिव केस हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि पाए गए 10 नए मरीजों को कोविड- अस्पताल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है।

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान कोरोना से पीड़ित वृद्धा की मौत
कोरोना से संक्रमित 83 साल की वृद्ध महिला हाजरा की मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के खालापार पुलिस चौकी के निकट स्थित रहमतनगर की निवासी थी। वृद्ध महिला डायलिसिस पर चल रही थी।

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि 4 दिन पहले उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उसकी मौत हो गई। जनपद में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। अभी तक 60 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 25 ठीक हो चुके हैं। 34 का उपचार चल रहा है।

आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
बागपत में में आज कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मेरठ में इलाज के दौरान युवक का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला है। मेरठ से जानकारी मिलने के बाद नगर के वाल्मीकि मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उसके सपर्क में रहे लोगों को ट्रेस कर कोरोना की जांच कराई जाएगी।

 शामली में लॉक डाउन का पालन कराने के लिये पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों और बाजारों में गश्त की। बाजारों में सुबह 7 बजे दुकाने खुलने पर शहर और गांव देहात से लोग सामान खरीदने पहुंचे। बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को मशक्कत करनी पड़ी। बिना काम के सड़क पर वाहनों को लेकर घूमने वालो के चालान किये।
विज्ञापन

सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण में आज से शहर में अधिकतर कारोबार को हरी झंडी दी जा रही है। हालांकि इसमें व्यापारियों को बाएं और दाएं ओर के फार्मूले को जरूर अपनाना होगा। सभी कारोबािरियों के लिए फिलहाल सुबह सात से शाम पांच बजे तक का रियायती समय तय किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से हिदायत दे दी गई है कि यदि रियायती अवधि का दुरुपयोग किया गया या रोस्टर का सही से पालन न हुआ तो लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर अधिक सख्ती की जाएगी। वहीं, प्रवासी मजदूरों को गंतव्यों तक पहुंचाने के मामले को लेकर रेलवे, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसर अधिक अलर्ट हो गए हैं।

अधिक बुजुर्ग, बीमार और अन्य किसी परेशानी से पीड़ित मजदूरों की पूरी फिजिकल रिपोर्ट के बाद ही गंतव्यों के लिए भेजा जाएगा। जिले में लंबे सफर के दौरान दो मजदूरों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं।

इनमें एक प्रवासी मजदूर की सड़क पर 300 किलोमीटर चलने के बाद मौत हुई थी जबकि दूसरे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से जाते समय मौत हुई है। इसी बीच पाकिस्तान से चले टिड्डी दल को लेकर पश्चिमी यूपी में जारी अलर्ट को लेकर सहारनपुर में भी एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें