इसके अलावा बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी (55), बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के भगोता हरदेवला निवासी (56) वर्षीय शख्स ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, वहीं मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती अयोध्या के कलंदर क्षेत्र निवासी (28) और गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी (40) की सोमवार को मौत हो गई थी। दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही गाजियाबाद से रेफर होकर आए थे।
संक्रमितों की संख्या 536 पहुंची
मंगलवार को पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरधना निवासी 58 वर्षीय मंडी का आढ़ती, बागपत गेट निवासी 13 वर्षीय किशोर, ईश्वरपुरी की 31 वर्षीय महिला, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा के 34 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरठ में कोराना से अब तक 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 41 की मौत हो चुकी, 393 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। 102 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रह है।
पुलिस चौकी बंद, पांच पुलिसकर्मी क्वारंटीन
दरोगा की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी को बंद कर दिया गया है। वहां तैनात पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसएसपी अजय साहनी, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने दरोगा की मौत पर शोक प्रकट किया है।