फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बन रही कोरोना की चेन, मेरठ में 2603 सैम्पलों की हुई जांच, आज 35 नए मरीज मिले 

Sat, 11 Jul 2020 10:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 2603 सैम्पलों की हुई जांच, कोरोना के 35 मरीज मिले  
  • तीन कांस्टेबल और एक माह का बच्चा कोरोना संक्रमित  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना 35 नए मरीज मिले हैं। इनमे कंकरखेड़ा थाने के तीन कॉन्स्टेबल और जाकिर कॉलोनी के एक माह का बच्चा भी शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1433 हो गई है। शनिवार को 2603 सैम्पलों की जांच इस लिहाज से पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या काफी कम हुई है।  
विज्ञापन


इनमें 13 महिलाएं हैं और 22 पुरुष वर्ग से हैं। 15 नए केस हैं बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। 20 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है।

नए मरीजों में मिमहंस की दो वार्ड आया, दवा विक्रेता, शारदा रोड पर रहने वाले कृषि फार्म के रिटायर्ड कर्मी,  ज्वैलरी लेबर आदि शामिल हैं। ये परीक्षितगढ़, रोहटा रोड, सुभाष नगर, अशोक विहार, शिव शक्ति नगर, पल्हेड़ा, शंकरपुरी, नेहरूनगर, जानी, रोहटा और संजय नगर के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन


सीएमओ में बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या 74 है। स्वस्थ होने पर 24 लोगों की छुट्टी की गई है। कोरोना विजेताओं की संख्या 910 हो गई है। कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 449 हैं।
विज्ञापन

68023 घरों का सर्वे, 417 लोगों के लिए सैम्पल
शनिवार को 1285 टीमों ने 68023 घरों और 340201 लोगों का सर्वे किया। इनमें 417 लोगों को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी थी। इनके सैम्पल लिए गए हैं। इनकी जांच को जाएगी। 

पल्लवपुरम फेज दो व पल्हैड़ा में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। पल्हैड़ा में चाय वाले के संपर्क में आने वाले लोग लगातार संक्रमित मिल रहे हैं, जिस कारण कोरोना की चेन बनने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

पल्हैड़ा गांव में छह दिन पहले चाय बेचने वाला कोरोना संक्रमित मिला था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर सैंपल लेकर जांच को भेजे। अधिकतर लोग संपर्क में आने वाले कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शुक्रवार को 12 व शनिवार को पांच लोग फिर संक्रमित मिले। इससे पहले भी कोरोना संक्रमित तीन लोग पल्हैड़ा में मिल चुके हैं। वहीं, उदय पार्क कॉलोनी में रहने वाली महिला का पति भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिला।

टीम ने इलाके को सील कर लोगों से घर में रहने की अपील की है। स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका ने बताया कि पल्लवपुरम फेज दो व पल्हैड़ा को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें