44 वी वाहिनी पीएसी
हापुड़ रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी में 350 रंग रूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वाहिनी के सेनानायक सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया की की परेड रोकी गई है लेकिन अन्य अभ्यास रंगरूटों का चल रहा है। विशेष सावधानी बरती जा रही है। रहने के लिए सभी बैराको वह कमरों में नजर रखी जा रही है। प्रशिक्षण लेने वाले रंगरूट निर्धारित दूरी के फासले रह रहे हैं। लगातार छिड़काव किया जा रहा।
छठी वाहिनी पीएसी
रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में भी 350 रंग रूट प्रशिक्षण ले रहे हैं। वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जिस प्रकार से लॉकडाउन किया गया है उसमें रंगरूटों को ट्रेनिंग सेंटर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। नियम अनुसार निर्धारित दूरी पर ही अभ्यास किया जा रहा है।
पुलिस लाइन
पुलिस लाइन में पीएसी के 297 रंगरूटों का प्रशिक्षण चल रहा है। एसपी लाइन संजीव वाजपेई का कहना है। की परेड पर रोक लगा दी गई है। लेकिन दूरी में फासला करते हुए अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान शहर में भी अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में रंगरूटों की ड्यूटी भी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगाई गई है।
पीएटीएस
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल शास्त्री नगर में 237 महिला एसआई की ट्रेनिंग चल रही है। एक अधिकारी ने बताया की पीटीएस में अलर्ट है लगातार छिड़काव किया जा रहा है। और अन्य सावधानी भी बरती जा रही हैं।