फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कोरोना की चपेट में परतापुर थाने की पुलिस, बदमाश क्षेत्र में कर रहे लूट की वारदात

Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 24 घंटों में क्षेत्र में दो लूट और एक बड़ी चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है।
  • तीनों मामलों में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाने का आधे से ज्यादा स्टाफ कोरोना संक्रमित है। ऐसे मे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटों में क्षेत्र में दो लूट और एक बड़ी चोरी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। तीनों मामलों में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


पहली घटना
रिठानी निवासी सोनिया स्कूटी से दवाई लेकर जैनपुर के रास्ते रिठानी लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से स्कूटी और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। सोनिया ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में 15 हजार की नगदी थी। सोनिया ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरी घटना 
रिठानी निवासी पूनम ने बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान कुछ युवक घर में घुसे और उसके सोने के कुंडल, मोबाइल और नौ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूनम ने बताया कि उसने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया।
 
तीसरी घटना

पूठा रोड पर प्रवीण की सरगम एंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि रविवार देर रात चोरों ने दुकान की छत के रास्ते दुकान में घुसकर दो लाख रुपये कीमत के 20 एंड्रायड मोबाल फोन समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रवीण का आरोप है कि उसने थाने का सीयूजी नंबर मिलाया, लेकिन वह बंद मिला। सुबह थाने पहुंचकर सूचना दी, लेकिन पता चला कि आधा स्टाफ संक्रमित है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें