उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार रात 104 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बड़ी राहत मिली है। इन सैंपलों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी, डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ शामिल था। दिल्ली क्राइम ब्रांच के कोरोना पाॅजिटिव सब इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले कांधला थाने के पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है।
शामली जिले में मंगलवार रात जिन 104 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनमें चंडीगढ़ में मृत शिक्षामित्र के परिजनों, चेन्नई में संक्रमित मिले आरपीएफ सिपाही के परिजन और ग्रामीणों के अलावा दिल्ली क्राइम ब्रांच के कोरोना पॉजिटिव सब इंस्पेक्टर के संपर्क में आए कांधला थाने के 5 पुलिसकर्मियों सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वहीं नर्सिंग स्टाफ
क्वारटीन किए गए आठ आरपीएफ जवानों की तलाश
शामली आरपीएफ थाने में किया गया था 11 क्वारंटीन किया गया था लेकिन सीएमओ को सूचना मिली कि नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें मुख्यालय के आदेश पर दिल्ली भेजा गया था, लेकिन रास्ते से ही कहीं और चले गए। अब उनके घरों पर सूचना भेजी जा रही है। मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है।
उधर, जिले में मथुरा से पहुंचे बीस जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। ये सभी जांच पड़ताल के बाद ही जिले में पहुंचे हैं।