फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से लौटीं डब्लूडब्लूई महिला रेसलर ने खुद को किया आइसोलेट, बोलीं- सावधानी जरूरी

Mon, 23 Mar 2020 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई की महिला रेसलर कविता दलाल अमेरिका से ससुराल बिजवाड़ा गांव पहुंची। कविता ने एहतियात के तौर पर खुद ही अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
कविता ने खुद को किया आइसोलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड रेसिलंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) की महिला रेसलर कविता दलाल अमेरिका से रविवार की रात अपनी ससुराल बिजवाड़ा गांव पहुंची। कविता ने एहतियात के तौर पर खुद ही अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जानकारी ली है।

विज्ञापन


बागपत जनपद में बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल छह माह से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में डब्ल्यूडब्ल्यूई ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण ले रही थी। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। इस कारण वह बिजवाड़ा लौट आई। फ्लोरिडा से फ्लाइट से शनिवार की शाम आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पहुंची, जहां चिकित्सकों की टीम ने 12 घंटे की जांच व चेकअप करने बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी। रविवार की रात पति गौरव तोमर एयरपोर्ट से कविता को साथ लेकर बिजवाड़ा गांव पहुंचे। 



यह भी पढ़ें: लॉकडाउन रहा बेअसर, मंडी में खूब जमा हुई भीड़, नहीं समझ रहे लोग, तस्वीरों में देखें दिन भर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कविता ने खुद को मकान के एक कमरे में आइसोलेट कर लिया है। सावधानी के लिए कविता अपने पुत्र अभयजीत, पति गौरव तोमर, सास उमा देवी, ससुर बिजेंद्र सिंह अन्य परिवार के लोगों से भी दूरियां बनाए हुए है। 

पति गौरव ने बताया कि कविता के गांव में आने की सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें