उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पहुंचे शामली जनपद के तीन जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शामली जनपद के कैराना क्षेत्र में रहने वाले कुछ जमाती दिल्ली धार्मिक जलसे में शामिल होकर औरेया जनपद में गए थे। जहां पर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इन जमातियों में से तीन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।