फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मदरसों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में छिपे मिले जमाती, पुलिस अफसर भी हैरान

Fri, 03 Apr 2020 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में जिले की मस्जिदों, मदरसों व अन्य धार्मिक स्थानों से बड़ी संख्या में जमाती मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में जमातियों के मिलने से पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन
पुलिस ने मदरसों व मस्जिदों की तलाशी ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में पुलिस की चेकिंग में जिले भर की मस्जिदों, मदरसों व अन्य धार्मिक स्थानों से बड़ी संख्या में जिले, सूबे व दूसरे प्रदेशों के जमाती मिले हैं। आठ जमाती विदेशी भी थे। इन सब को क्वारंटीन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान इतनी बड़ी संख्या में जमातियों के होने पर पुलिस भी हैरत में है।

विज्ञापन


दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज में हजारों जमातियों के इकट्ठा मिलने के बाद सूबे में भी मदरसों, मस्जिदों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिले में हजारों मस्जिसद और सैकड़ों मदरसे हैं। पुलिस बुधवार को पूरा दिन इन धार्मिक स्थलों की खाक छानती रही। मस्जिदों व मदरसों के एक- एक कमरे की तलाशी ली गई। आसपास रहने वालों से भी जमातियों के बारे में पूछा गया। यहां तक कि दरगाह व मजारों पर भी पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग की। पुलिस ने 1213 मस्जिदों, 345 मदरसों, 22 दरगाह व 44 मजारों का निरीक्षण किया। जिले के मस्जिदों में 740, मदरसे में 77, दरगाह पर एक व मजारों पर दस जमाती मिले। दूसरे जिलों से आए मस्जिदों में 67, मदरसों में 40 जमाती मिले। 

वहीं दूसरे प्रदेशों से आए जमातियों ने भी जिले की मस्जिदों में डेरा जमा रखा था। दूसरे प्रदेशों के मस्जिदों में 91, मदरसों में 181 जमाती मिले। जिले में मस्जिदों में कुल 906, मदरसों में 298, दरगाह पर एक व मजार पर दस जमाती मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 57 विदेशी जमातियों समेत 150 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पासपोर्ट किए जब्त

विज्ञापन

मझेड़ा से मिले दस और जमाती 
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से 10 जमाती गांव मझेड़ा की मस्जिद में ठहरे मिले। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एलआरएस महिला महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 

एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि ग्राम मझेड़ा की मस्जिद से मिले जमातियों में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड के रहने वाले लोग शामिल हैं। उनमें से सात लोग दो फरवरी को और तीन 19 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से नगीना और फिर मझेड़ा गांव की मस्जिद में पहुंचे थे। जमात के लिए कई दिनों तक नगीना की मस्जिदों में भी रहे। 

एसडीएम का कहना है की सभी जमाती को 14 दिन के लिए कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि किसी भी जमाती में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें