फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Update: मेरठ में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव केस, संख्या बढ़कर हुई 24, मचा हड़कंप

Fri, 03 Apr 2020 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बृहस्पतिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिए आज फिर से बुरी खबर है। शहर में चार और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन झारखंड से जमात में महलका आए थे, एक इंडोनेशिया से सरधना आया हुआ था। बुधवार को भी इंडोनेशिया के एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा क्रोकरी कारोबारी की रिश्तेदार एक किशोरी का दोबारा टेस्ट कराया गया, जो फिर से पॉजिटिव आया है। हापुड़ के एक मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेरठ के कुल 31 सैंपल की जांच हुई, जिनमें चार पॉजिटिव हैं। अब तक मेरठ में कुल 24 मरीज पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 195 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक की मौत हो चुकी है। वैसे मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को 75 सैंपल की जांच हुई। मेरठ के साथ आसपास के जिलों के सैंपल थे। एक सैंपल हापुड़ का भी पॉजिटिव आया है। इंडोनेशिया से जमात में आया एक युवक बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव आया था। यह जमात चार दिन पहले 11 लोगों के साथ सरधना आई थी। सरधना में जिस मस्जिद में जमाती ठहरे हुए थे वह एरिया पहले ही सील किया जा चुका है। जबकि महलका में जहां यह तीन जमाती ठहरे हुए थे। यहां भी रात में ही एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया जाएगा। यह चारों जमाती सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या, दो दिन पहले आया था गांव
विज्ञापन


वहीं मेरठ में बुधवार को 65 सैंपलों की जांच हुई थी, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह जमात में आया था, सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। इस तरह अब तक मेरठ में 24 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन में घर के अंदर नमाज पढ़ने को लेकर दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया फतवा, कही ये बात

विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ में बुधवार को कोरोना संक्रमित शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी 72 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मेरठ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला था। वह मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। 29 मार्च को उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह बुजुर्ग कोरोना फैलाने वाले अमरावती महाराष्ट्र के क्राकरी कारोबारी के ससुर थे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बताया था कि बुजुर्ग शुगर के मरीज होने के साथ हृदयरोगी भी थे, इसलिए हाईरिस्क में थे। इन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार रात करीब एक बजे इन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया था। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की गईं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया था।

मौत की पुष्टि करीब तीन घंटे बाद की गई थी। मौत की घोषणा से पहले अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाना है, इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का अध्ययन किया गया। क्योंकि मेरठ में इस तरह की मौत का पहला मामला था। उसके बाद सारे प्रोटोकॉल फॉलो करने के तहत दोपहर को शव को पुलिस द्वारा नौचंदी के बाले मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें