मेरठ जनपद में मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को 10 मरीज फरार होने से हड़कंप मच गया। इनमें एक मरीज शाकिर (23) कोविड-19 अस्पताल के प्रथम तल पर बने कोरोना संदिग्ध वार्ड में 19 अप्रैल से भर्ती था जो मंगलवार तड़के करीब तीन बजे खिड़की से चादर की रस्सी के सहारे कूदकर भाग गया।
नौ मरीज रात करीब 8:30 बजे अस्पताल के बाहर से उस समय भाग निकले, जब उनको मेडिकल कॉलेज से सुभारती अस्पताल के लिए एंबुलेंस से शिफ्ट किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता के पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पार्टी में मचा हड़कंप
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी के अनुसार इन मरीजों की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी, जिसके चलते उन्हें और 14 दिनों के लिए सुभारती में क्वारंटीन में रखा जाना था। एसपी सिटी के अनुसार सभी मरीजों की खोजबीन की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/