सरधना। थाने में मंगलवार शाम एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ पंकज सिंह ने रमजान के मद्देनजर गणमान्य लोगों की बैठक की। बताया कि 24 अप्रैल से रमजान शुरू होने वाले हैं। सभी को लॉकडाउन का पालन करना हैं। घरों में रहकर ही नमाज व तराबी पढ़ें।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी व असद गालिब द्वारा रमजान में रोजा इफ्तारी के दौरान फल व अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था कैसे हो उसको लेकर अपनी बात रखी। सीओ पंकज सिंह ने कहा कि शाम पांच से सात बजे तक होम डिलीवरी के छूट दी जाएगी।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि इस संबंध में एक मीटिंग नगर के मौलानाओं के साथ करेंगे और घरों में रहकर ही नमाज व तराबी पढ़ने को लोगों से अपील की जाएगी। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक रमजान माह में किसी को कोई परेशानी व दिक्कत न हो उसका ध्यान रखा जायेगा।
लॉकडाउन के उल्लंघनों पर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद जैन, सूर्यदेव त्यागी, विरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, पंकज जैन, असद गालिब, समर कुरैशी आदि मौजूद रहे।