फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीर: चार माह की बेटी को छोड़ कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रहीं वर्षा, बोली- ड्यूटी पहले

Sat, 11 Apr 2020 05:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर व नर्स
  • अपनी चार माह की बेटी से दूर हैं मेरठ की स्टाफ नर्स वर्षा
  • नर्स का कहना है कि परिवार से पहले ड्यूटी की जिम्मेदारी
विज्ञापन
स्टाफ नर्स वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अधिकतर डॉक्टर व नर्स कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज मेरठ में स्टाफ नर्स वर्षा इन दिनों अपनी चार माह की बेटी से मिल नहीं पा रही हैं। सात दिन कोरोना वार्ड में ड्यूटी के बाद अब उन्हें 14 दिनों तक एकांतवास में रहना होगा। 

विज्ञापन


वर्षा ने बताया कि उनके सास-ससुर ही बच्ची और परिवार की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका मायका फलावदा व ससुराल शास्त्रीनगर में है। वर्षा कहती हैं कि इस संकट के समय में पति और परिवार वाले उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: मेरठ के पहले पाॅजिटिव मरीज समेत नौ लोगों ने कोरोना को दी मात, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन


वहीं जब उनसे पूछा गया कि कोरोना वार्ड में किस तरह से ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई तो उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाइयां देना और उनके इलाज की जिम्मेदारी हमारी प्राथमिकता है। सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन


वर्षा बताती हैं कि परिवार से फोन पर ही बात होती है। ड्यूटी ऑफ होने के बाद भी कहीं जा नहीं सकते थे। वहीं रहना पड़ता था। परिवार वाले सावधानी की सलाह देते रहते हैं। अब 21 दिन बाद ही परिजनों से मिल पाऊंगी। सबसे ज्यादा छोटी बेटी की याद आती है। लेकिन खुशी इस बात की है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें