फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पिता की कोरोना से मौत, मेरठ में अब तक मरने वालों की संख्या हुई चार, मरीज हुए 86

Fri, 24 Apr 2020 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में भाजपा नेता के पिता राकेश शर्मा (50) की बृहस्पतिवार रात करीब 9:45 बजे मौत हो गई। साबुन गोदाम निवासी राकेश कोरोना के मरीज थे। उनका मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में कोरोना से यह चौथी मौत है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की लैब में बृहस्पतिवार को कुल 425 सैंपलों की जांच हुई। इनमें दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, एक मेरठ का तो दूसरा शामली का है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 86 हो गई है। शामली के सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 50 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें एक सैंपल पॉजिटिव आया है।

भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य के पिता राकेश शर्मा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी इस कार्यकारिणी सदस्य और उसके भाई की भी बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज चल रहा है। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि राकेश शर्मा काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। उनकी ब्लड शुगर बहुत बढ़ी हुई थी। करीब एक माह से उन्हें खांसी, बुखार एवं सांस की तकलीफ थी। वह 21 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। काफी कोशिशों के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका। इनसे पहले कोरोना से शास्त्रीनगर सेक्टर-13 निवासी अब्दुल आहद (72), जली कोठी निवासी ताहिर (52) और चंद्रपाल निवासी राजनगर (57) की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वृद्ध महिला ने पीएम राहत कोष में दान की जीवनभर की कमाई, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र

अंतिम संस्कार में नहीं हो सकेंगे शामिल
कोरोना के मरीजों के अंतिम संस्कार के नियमानुसार उसके परिवार के चंद लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनके दोनों बेटे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन

विधायकों ने भी कराया टेस्ट, निकले नेगेटिव  

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के अलावा भाजपा के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को कोरोना का टेस्ट कराया। हालांकि रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सभी ने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया है। मुकेश सिंघल की पत्नी और बेटी की भी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी उन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल मुकेश सिंघल के करीबी कार्यकारिणी सदस्य और उसके भाई के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मचा है। जिसके चलते पिछले दिनों विभिन्न कार्यक्रमों में मुकेश सिंघल और कार्यकारिणी सदस्य के साथ सक्रिय रहे नेताओं ने अपना टेस्ट कराना ठीक समझा। मुकेश सिंघल का जहां स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया तो भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, उनके सहायक सुनील शर्मा, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने भी अपने टेस्ट कराए और इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। बावजूद इसके पैदा हुए माहौल को लेकर सभी ने अपने आप को घर में कैद कर लिया है और क्वारंटीन में चले गए हैं।

संपर्क में आने वाले स्वयं करा लें जांच
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने महानगर व जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जो भी इस दौरान ऐसे कार्यक्रमों में शामिल रहे हैं जहां कोरोना संक्रमित पाए गए महानगर कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे थे। वह स्वयं आगे आकर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें और अपनी जांच करा लें। ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके और इसी के साथ समय रहते सभी अपना इलाज करा सकें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें