व्हाट्सएप पर भेजी थी फोटो
पुलिस के अनुसार इनमें एक आरोपी दसवीं का तो दो आरोपी इंटर के छात्र हैं। एक अन्य आरोपी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे व्हाट्सएप पर युवती का फोटो भेजा था। वह तो पहली बार यहां आया था। पकड़ी गईं दोनों युवतियां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सेटिंग के चलते रहे प्रयास
शहर में लॉकडाउन के बावजूद शराब की तस्करी और देह व्यापार चल रहा है। लेकिन थानों की पुलिस सूचना मिलने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। लॉकडाउन से पहले शास्त्रीनगर, जागृति विहार माधवपुरम और कंकरखेड़ा में देह व्यापार के मामले सामने आए। लेकिन उसमें कार्रवाई एएचटीयू पुलिस ने की थी। लेकिन इस बार समर गार्डन में पड़ोस के लोगों ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी रही। चर्चा रही कि मामले में सेटिंग के प्रयास चलते रहे। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/