फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप के मैसेज से एडीएम दफ्तर में मचा हड़कंप, रफूचक्कर हुए लोग, ये था मामला

Wed, 29 Apr 2020 11:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप - फोटो : ट्विटर।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में आरोग्य सेतु एप पर आए एक मैसेज ने एडीएम प्रशासन के दफ्तर में हड़कंप मचा दिया। क्लर्क के मोबाइल पर आए कोरोना संदिग्ध से निकटता का मैसेज देख दफ्तर में पास बनवाने पहुंचे लोग रफूचक्कर हो गए। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम से वहां मौजूद बाकी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन


कचहरी परिसर स्थित एडीएम प्रशासन अमित सिंह के दफ्तर में शाम करीब चार बजे लॉकडाउन पास बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग जमा थे। अतिरिक्त एसडीएम दीपक कुमार भी एडीएम प्रशासन के दफ्तर में ही मौजूद थे। इसी दौरान दफ्तर में काम कर रहे क्लर्क दिनेश कुमार के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें उसके आसपास किसी कोरोना संदिग्ध की उपस्थिति दर्शाई जा रही थी। कोरोना संदिग्ध की निकटता संबंधी मैसेज देख ऑफिस में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कई लोग तो तत्काल वहां से रफूचक्कर हो गए, जबकि अन्य लोगों को वहीं रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें:  क्यों जरूरी हुआ आरोग्य सेतु एप? रजिस्ट्री कार्यालय जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, बैनामा कराने में होगी आसानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर दफ्तर में मौजूद एसडीएम दीपक कुमार सहित सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद दफ्तर को भी सैनिटाइज किया गया। आशंका जताई जा रही है कि जो लोग दफ्तर से भाग खड़े हुए, उन्हीं में से कोई संदिग्ध होगा। प्रशासन द्वारा अब उक्त लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें