फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान 2020: जान बूझकर रोजा छोड़ने वाला अल्लाह से करता है बगावत का एलान

Wed, 29 Apr 2020 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद (सहारनपुर)
विज्ञापन
मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन

रमजान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा की रमजान में हर इबादत और नेक अमल का सवाब बढ़ा दिया जाता है और बंदा-ए-मोमिन की हर नेकी के बदले में इजाफा हो जाता है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि रमजान माह में तीन हिस्से हैं और हर हिस्से का नाम दिया गया है। पहले हिस्से को जो 10 दिन का है उसे रहमत कहा जाता है, दूसरा हिस्सा जो रमजान की 11 तारीख से 20 तक होता है उसे मगफिरत कहा जाता है और तीसरा हिस्सा जो 21 से शुरू होकर 30 को खत्म होता है उसे जहन्नुम से आजादी का हिस्सा कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई शख्स रोजा नहीं रखता और जान बूझकर ऐसा करता है तो वो खुदा से बगावत का एलान करता है और अल्लाह ऐसे बागियों को सजा देता है। कहा कि जो लोग चाहते हैं कि वे दुनिया और दूसरी दुनिया में आराम की जिंदगी गुजारें वो सिर्फ रमजान ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी अल्लाह के हुक्म की तामील करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें