उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक महिला समेत तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई हैं। वहीं इससे पहले मेरठ में मंगलवार को झारखंड के दो जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे।
मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को 32 सैंपलों की जांच हुई। इनमें मेरठ के तीन, सहारनपुर के पांच, बागपत के दो, अमरोहा के दो और मुजफ्फरनगर के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मेरठ समेत कुल 15 पॉजिटिव केस मिले हैं। संबंधित जिलों के डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
सीएमओ के अनुसार मेरठ में अब तक कुल 37 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें 17 जमाती हैं। 496 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर की महिला नोएडा में मिली कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, परिवार के सदस्यों की होगी जांच
वहीं कोरोना वायरस के चलते मेरठ के 11 इलाकों (हॉट स्पॉट) शास्त्रीनगर सेक्टर-13 (नौचंदी), हुमायूं नगर (लिसाड़ी गेट/खरखौदा), सराय बहलीम (कोतवाली) हरनाम दास रोड और सूर्या नगर (सिविल लाइन), मदीना मस्जिद आजाद नगर कॉलोनी (सरधना), महलका (फलावदा), मोहल्ला कल्याण सिंह, मोहल्ला मुन्ना लाल, मोहल्ला बड़ा महादेव (मवाना) और कस्बा खिवाई (सरूरपुर) को 13 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। सभी दुकानें बंद रहेंगी। केवल जो लोग पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं, वही खाने-पीने का सामान इन इलाकों में पहुंचाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/