शनिवार की दोपहर कुल 43 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिनमें एक मामला पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाया गया 60 वर्षीय मरीज चिलकाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है, जो कई दिन से क्वारंटीन सेंटर में भर्ती है। रिपोर्ट आते ही सबसे पहले डॉक्टरों के दल ने मरीज की हिस्ट्री जानी। इसके बाद उसको तुरंत कोविड-19 सेंटर फतेहपुर भेजा गया। सीएमओ अपनी टीमों के साथ चिलकाना पहुंचे। एक किलोमीटर के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया, साथ ही मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मरीज के संपर्क में रहे 20 लोगों को क्वांरटीन सेंटर लाया गया है।
मुजफ्फरनगर में एक और जमाती मिला कोरोना पोजिटिव
मुजफ्फरनगर जनपद में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या पांच हो गई है, जिनमें चार जमाती हैं और एक महिला है जो नोएडा में भर्ती है।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 28 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 27 नेगेटिव और एक पॉजिटिव आया। पॉजिटिव पाया गया जमाती महरौली दिल्ली का निवासी है, जो 21 मार्च को अपने 12 साथियों के साथ दिल्ली मरकज से होकर यहां शहर के किदवई नगर की मस्जिद में आया था। फिलहाल वह बीआईटी में क्वारंटीन है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/