फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में 26 जमाती और मिले, सभी को किया क्वारंटीन, जिले में अब तक मिल चुके 514

Sat, 11 Apr 2020 09:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में शनिवार को 26 और जमाती मिले।
पुलिस ने इन सभी जमातियों को क्वारंटीन कराया।
जिले में अब तक 514 जमाती मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा जमातियों को खोजने का अभियान जारी है। शनिवार को किरतपुर और हल्दौर क्षेत्र से 26 जमाती मिले, जो अपने घरों में रह रहे थे। इन सभी की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच कराई गई, उसमें किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। जमातियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जनपद भर में अब तक 514 जमाती मिल चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में काफी जमाती लॉकडाउन शुरू होने के पहले तो कुछ बाद में आए हैं। प्रशासन इन जमातियों से सामने आकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कर रहा है। जिले में मस्जिदों, मदरसों व घरों से लगातार जमाती मिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक किरतपुर क्षेत्र से 20 जमाती और मिले, ये सभी अपने घरों में रह रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक जमातियों ने कहा कि जमात पर गए थे और दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से होकर लौटे हैं। प्रारंभिक जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। पुलिस ने उनको स्वाहेड़ी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: पश्चिमी यूपी में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी हैं जमाती

विज्ञापन

उधर, हल्दौर क्षेत्र के गांव का दंपती तीन महीने पूर्व जमात पर गया था। दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में और फिर गुजरात गया। लॉकडाउन लगने पर दंपती घर लौटा। शनिवार को पुलिस ने दंपती के स्वास्थ्य की जांच कराई। दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। दोनों को क्वारंटीन किया गया है। चांदपुर के दो मोहल्लों के दो दंपती भी जमात में दिल्ली गए थे। पुलिस ने शनिवार को दंपती के स्वास्थ्य की जांच कराई और होम क्वारंटीन किया गया है।

एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि पुलिस जमातियों को तलाश कर रही है। जमातियों द्वारा पुलिस को सहयोग नहीं दिया जा रहा है, जबकि जमातियों को खुद सामने आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनके साथ सभी का फायदा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें