फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एक और मरीज ने दी कोरोना को मात, अब तक 15 की हो चुकी अस्पताल से छुट्टी

Sun, 19 Apr 2020 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डॉ. आरसी गुप्ता के साथ मेराजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी ने कोरोना से जंग जीत ली है। शनिवार को सोहराब गेट निवासी मेराजुद्दीन (44) को पूरी तरह स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। मेराज का कहना है कि कोरोना से डरें नहीं, सावधानी बरतें। यह भी अमरावती से आए क्रॉकरी कारोबारी का रिश्तेदार है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus: मेरठ में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक की मौत, अब मरने वालों की संख्या हुई तीन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, नोडल ऑफिसर डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गौरव गुप्ता और कंसलटेंट इंचार्ज डॉ. शिवम अग्रवाल ने मेराजुद्दीन को स्वस्थ होने पर बधाई दी। साथ उन्हें कम से कम 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटीन में रहने की हिदायत भी दी। मेराजुद्दीन ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। मेरठ में अब तक कोरोना के 14 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें