कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में शनिवार को जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्टाफ नर्स आइसोलेशन वार्ड में तैनात थी। वह मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं।
बताया गया कि जिला अस्पताल में अब तक चार संदिग्ध भर्ती हुए हैं, जिनमें से किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है कि स्टाफ नर्स कैसे कोरोना संक्रमित हुई। पूरे वार्ड और उसके मकान को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही स्टाफ नर्स पिछले 14 दिनों में किस-किस के संपर्क में आई, उसका पता किया जा रहा है ताकि जांच कराकर चेन का पता किया जा सके।
यह भी पढ़ें: मेरठ के कारोबारी की दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत, मचा हड़कंप
वहीं जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी. के. बंसल ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 116 हो गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/