फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मिले कोरोना के 11 नए मरीज, 177 हुई संक्रमितों की संख्या, अब 40 हुए हॉटस्पॉट, उड़ी प्रशासन की नींद

Wed, 06 May 2020 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को 11 नए संक्रमित मिले। एक युवक की मौत हो गई। वह मास्क बनाने का काम करता था। मरने के 24 घंटे बाद उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरठ में अब तक 176 संक्रमित मिल चुके हैं। कानपुर में इलाज करा रहे मेरठ के मरीज को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 177 हो जाएगी। 56 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए संक्रमितों में दो श्याम नगर लिसाड़ी गेट के रहने वाले हैं। इनमें से एक के फ्रैक्चर है, उसका एक्सीडेंट हो गया था। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज हुआ तो उसकी जांच कराई गई, वह कोरोना पॉजिटिव आया। दो मरीज बिलाल मदरसे से हैं। यह तारापुर क्षेत्र में पड़ता है। एक मरीज शीश महल का है। शीशमहल से सोमवार को भी एक मरीज पॉजिटिव आया था। तीन मरीज आरकेपुरम के हैं। यहां से एक परिवार के नवजात समेत चार लोग पहले ही संक्रमित आ चुके हैं। यह तीनों इनके परिवार वाले हैं। इस परिवार से अब तक सात लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक मरीज ऊंचा सदीकनगर का है। एक मरीज मेडिकल कॉलेज में पहले से भर्ती है। शिवशक्तिनगर, खत्ता रोड, ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण (30) की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार सुबह नौ बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शाम करीब 5:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में दारुल उलूम का बड़ा फैसला, वार्षिक परीक्षाएं रद्द, नए सत्र में प्रवेश पर लगाई रोक 
विज्ञापन


इसके बाद शव को बॉडी पैक में पैक कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। सूरजकुंड श्मशान घाट में अंत्येष्टि कर दी गई। परिवार और संपर्क के 32 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि प्रवीण मास्क बनाने का काम करता था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी के जिस वार्ड में प्रवीण भर्ती था, उसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वार्ड में रहे अन्य मरीज और इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन

छह नए हॉटस्पॉट बने, 40 हुई संख्या

मेरठ में रोज पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण से पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार को जिले में छह और नए हॉटस्पॉट बना दिए गए हैं। सभी जगह सील लगाने के साथ दो-दो मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। आवश्यक वस्तुओं और सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

ये बने हॉटस्पॉट
- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डन, एम ब्लॉक, सरस्वती लोक
- टीपीनगर थाना क्षेत्र का पुष्प विहार
- कोतवाली क्षेत्र का शीशमहल
- टीपी नगर थाना क्षेत्र का पूठा गांव
- लिसाड़ीगेट क्षेत्र का प्रहलादनगर 
- रोहटा क्षेत्र का नारंगपुर

तीन इलाके पुराने हॉटस्पॉट में जोड़े
तीन नए इलाके पूर्व में बनाए गए हॉटस्पॉट से जोड़े गए हैं। देहलीगेट क्षेत्र के मकसूद चौक को जली कोठी हॉटस्पॉट से जोड़ा गया है। सिद्धार्थपुरी, नई बस्ती, लल्लापुरा क्षेत्र को भीम नगर हॉटस्पॉट थाना टीपी नगर से जोड़ा गया है। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड/ फूल मंडी व ईश्वर पुरी को शिवशक्तिनगर व सैनी वाला मोहल्ला हॉटस्पॉट से जोड़ा गया है। जिले में अब 40 हॉटस्पॉट हो गए। जहां 12-12 घंटे की मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अग्रिम आदेश तक यहां पूरी तरीके से आवागमन बंद रहेगा। डीएम अनिल ढींगरा ने निर्देश दिए हैं कि लोग अपने घरों में ही रहें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें